आदर्श व्यापार मंडल के संगठन को किया जाएगा मजबूत:प्रदीप गर्ग

 आदर्श व्यापार मंडल के संगठन को किया जाएगा मजबूत:प्रदीप गर्ग



नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के चुनाव में भी प्रत्याशी खड़े करने पर हुआ विचार


बिंदकी फतेहपुर।आदर्श व्यापार मंडल की बैठक हुई जिसमें संगठन मजबूती पर चर्चा की गई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि संगठन का विस्तार कर मजबूत किया जाएगा उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी और व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करने का काम किया जाएगा।

नगर के ललौली चौराहे के समीप स्थित आदर्श व्यापार मंडल के कार्यालय में संगठन की एक बैठक हुई बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग बोले आगामी नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायत चुनाव मे आदर्श व्यापार मंडल भागीदारी निभाने का काम उन्होंने कहा संगठन से जो भी पदाधिकारी कार्यकर्ता नगर पालिका परिषद या नगर पंचायत अध्यक्ष अथवा सभासद का इलेक्शन लड़ना चाह रहा है उसे पूरा सहयोग दिया जाएगा वोट सपोर्ट के साथ आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने वाले लोग अभी से तैयारी शुरू कर देंगे लोगों से जन संपर्क करें उन्होंने कहा कि संगठन में मातृशक्ति को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है उन्होंने कहा आदर्श व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मुनेंद्र तिवारी ने संगठन को मजबूत किया है और सराहनीय कार्य किया है इस मौके पर आदर्श व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मुनेंद्र तिवारी महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रचना हुसैन तहसील अध्यक्ष प्रतिभा दुबे नगर मंत्री प्रियंका त्रिवेदी के अलावा व्यापारी नेता कुलवंत सिंह निरंजन श्रीवास्तव लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता बीना मिश्रा नीतू पटेल ममता सिंह बीना मल्होत्रा मंजू शुक्ला के अलावा हरिहर दत्त तिवारी राजीव गुप्ता प्रिंस गुप्ता रमेश यादव सेम्बल जेकब सहित तमाम लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ