कलयुगी पिता ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर फरार, लड़की की हालत नाज़ुक, भर्ती
खागा (फतेहपुर)। खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री को हवस का शिकार बना कर समाज को कलंकित कर फरार हो गया। जिसकी हालत बिगड़ते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे सी ओ संजय कुमार, कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश शाही व चौकी इंचार्ज ने नाबालिक लड़की व मां को लेकर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो भिजवा दिया। जहां पर डाक्टरों ने गंभीर हालत देखकर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया ।और आरोपी की तलाश में जुट गयी।
खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी कलयुगी पिता ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। बताया जाता है कि दिन शुक्रवार को किशोरी की मां व बड़ी बहन खेतों में काम करने गई थी इसी बीच पिता घर पहुंचा तो छोटी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। तभी उसने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। और वह चीखने चिल्लाने लगी तभी घर छोड़कर फरार हो गया। जब समय लगभग 4 बजे मां घर पहुंची तो पुत्री की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में पहुंचकर देखा तो आनन-फानन में उपचार हेतु प्राइवेट अस्पताल में उपचार करवाया। लेकिन नाबालिक लड़की की हालत बिगड़ती चली गयी। सुबह जब मोहल्ला वालों को जानकारी होने पर पुलिस को सूचित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाबालिक लड़की की हालत देखकर मां के साथ में उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो भिजवा दिया। जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। वही संजय कुमार ने बताया कि गांव की एक महिला द्वारा सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को बताया गया कि मां बेटी को छोड़कर धान लगाने खेतों में चली गयी थी।तभी उसके पति द्वारा दोपहर के समय दुष्कर्म किया गया। जिसकी सूचना पर खागा कोतवाली पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी की जांच की जा रही है।
फांसी लगा महिला ने दी जान
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नरौली बुजुर्ग में मानसिक तनाव के चलते एक लगभग 45 वर्षीय महिला ने गांव से 300 मीटर दूर बांस के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जानकारी के अनुसा नरौली बुजुर्ग गांव निवासी कल्लू मौर्या की पत्नी गोमती मौर्या जिसका काफी दिनों से मानसिक संतुलन ठीक नही था। काफी इलाज कराया गया लेकिन कोई लाभ नही हुआ जिसपर शुक्रवार की शाम घर से निकल पड़ी और गांव से लगभग 300 मीटर की दूरी पर बांस के बाग में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया है।
नहर मिले अज्ञात शव की शिनाख्त
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के सिंधाव थवई मंदिर के समीप दिन पूूर्व पुलिस ने नहर से 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया था जिसकी शिनाख्त आज पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक रविशंकर पाण्डेय पुत्र शशिकुमार पाण्डेय निवासी मणेपुर थाना सांण जनपद कानपुर के रूप में करते हुये कहा कि 11 जुलाई को यह घर से निकल पड़ा था और सांण गांव के समीप नहर में गिर गये थे। जो बहते हुये फतेहपुर जनपद के ललौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पहुंच गये। पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर शव की शिनाख्त की गई है।
ट्रेन से युवक कटा
फतेहपुर। फतेहपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नं0 2 पर शनिवार की सुबह रेलवे लाइन पार करते समय एक लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेते हुये जिला चिकित्सालय के मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नही हो सकी है।
युवक को सर्प ने डसा
फतेहपुर। सु0 घोष थाना क्षेत्र के इकौनागढ़ में शनिवार की सुबह खेत में काम कर रहे 32 वर्षीय युवक को जहरीले सर्प ने डस लिया जिसे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार इकौनागढ़ गांव निवासी गुुड्डू सिंह का पुत्र पप्पू सिंह आज सुबह खेत में काम कर रहा था इसी दौरान जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। इस बात की जानकारी जब परिजनों को हुई तो तत्काल उसे सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। जहॉ इलाज कर रहे चिकित्सक ने उसकी हालत में सुधार बताया है।
किशोरी समेत किशोर झुलसा
फतेहपुर। मलवा थाना क्षेत्र के ग्राम चितौरा में दुकान समोसा लेने आये 10 वर्षीय किशोरी कढाई में खौल रहे तेल की चपेट में आ जाने से झुलस गई वही शहर क्षेत्र के पीरनपुर में आग की चपेट में आ जाने से किशोर झुलस गया। दोनों को उपचार के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के चितौरा गांव निवासी धर्मराज की पुत्र प्रियंका गांव में ही समोसे की दुकान में समोसा लेने आई थी। बताते है कि भट्ठी में खौल रहे तेल की कढाई अचानक टेढी हो गई जिससे किशोरी झुलस गयी। इसी प्रकार पीरनपुर मोहल्ला निवासी राजकुमार का पुत्र राजेश कुमार आग की चपेट में आ गया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने झुलसे किशोर व किशोरी को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया।
युवती ने खाया जहर
फतेहपुर। हथगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में अज्ञात कारणों द्वारा 20 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसे उपचार के लिये सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जानकारी के अनुसार बहादुरपुर गांव निवासी रमेश की पुत्री सपना ने अज्ञात कारणों द्वारा जाने देने के इरादे से जहर खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे तत्काल सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। जहॉ इलाज कर रहे चिकित्सक ने उसकी हालत में सुधार बताया है।