नाव हादसे में जान गवाने वालो की याद में आम जन तथा पुलिस एवं प्रशासन ने निकाला कैंडल मार्च

 नाव हादसे में  जान गवाने वालो की याद में आम जन तथा पुलिस एवं प्रशासन ने निकाला कैंडल मार्च




बांदा - थाना मरका क्षेत्र में नाव पलटने से असमय मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से आम जन तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा मरका तिराहे से नदी किनारे घाट तक कैंडल मार्च निकाला गया।

 आपको बतादे की थाना मरका क्षेत्र अंतर्गत यमुना नदी में आवागमन के दौरान सवारियों से भरी एक नाव पलट गई थी, जिसमें 13 लोगों की डूबने से मृत्यु हो गई थी तथा अभी भी 2 लोग लापता हैं जिनकी बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आज दिनांक 15.08.2022 को असमय मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से आम जन तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा मरका तिराहे से नदी किनारे घाट तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बांदा लक्ष्मी निवास मिश्र, अपर जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी बबेरू सत्य प्रकाश शर्मा तथा स्थानीय पुलिस बल एवं पीएसी बटालियन मौजूद रहा।

टिप्पणियाँ