दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फतेहपुर। महिला से दुष्कर्म के प्रयास के दर्ज मामले को दुष्कर्म में पुलिस ने तरमीम किया है। मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास इलाके में रहने वाली एक महिला ने दो अक्तूबर 2021 के खिलाफ विजयपाल उर्फ पप्पू और सक्षम पाल उर्फ हिमांशू निवासी करराहटा ऐशबाग थाना मवइया लखनऊ के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि दोनों परिचित हैं। इसी वजह से 18 अक्तूबर की रात घर में आकर रुके थे। करीब रात को साढ़े 11 बजे दोनों कमरे में आ गए थे। मुंह दबाकर हिमांशू ने दुष्कर्म किया था। पुलिस से शिकायत करने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी थी। विवेचक अजीत सिंह ने महिला के बयान दर्ज किए। महिला ने दुष्कर्म की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाई।विवेचक ने हिमांशू को गिरफ्तार किया है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि आरोपी हिमांशू को जेल भेजा गया है।