शरद पूर्णिमा पर मनाया जाएगा आगरा दिवस, छह दिन तक ताजनगरी में होगा उत्सव
न्यूज़। आगरा दिवस हर साल शरद पूर्णिमा को मनाया जाएगा। महापौर नवीन जैन ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। आगरा दिवस के तहत सप्ताहभर शहर में उत्सव का माहौल रहेगा। विभिन्न कार्यक्रम होंगे। शरद पूर्णिमा पर आगरा दिवस मनाया जाएगा। मेयर नवीन जैन ने शनिवार को इसकी घोषणा की। इस बार शरद पूर्णिमा नौ अक्तूबर को है। मेयर ने बताया कि शरद पूर्णिमा के दिन आगरा दिवस मनाया जाएगा, क्योंकि अश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन ब्रज क्षेत्र में महारास रचाया था। आगरा में सफेद संगमरमर से बना मुगलकालीन स्मारक ताजमहल, इस तिथि पर धवल चंद्रमा की चांदनी में अत्यंत आनंदित होता है। पूर्व में इस तिथि पर ताजमहल में रात्रि दर्शन की व्यवस्था के साथ ही आसपास के क्षेत्र में एक मेले जैसा माहौल होता था।वर्ष 1984 में सुरक्षा कारणों से ताजमहल का रात्रि दर्शन बंद हो गया था। वर्ष 2004 से कुछ प्रतिबंधों के साथ शरद पूर्णिमा के अवसर पर ताजमहल का रात्रि दर्शन फिर से प्रारंभ हो गया है। लेकिन अब पहले जैसी रौनक नहीं रही है।