आगामी 26, 27, 28, 29, सितंबर को विशेष लोक अदालत का किया जाएगा आयोजन
फतेहपुर।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पूर्ण कालिक ने बताया कि रणंजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में एन.आई.एक्ट की धारा-138 के अंतर्गत लम्बित वादो के निस्तारण हेतु दिनांक-26.09.2022, 27.09.2022, 28.09.2022 एवं 29.09.2022 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्री-सिटिंग बैठक का आयोजन 17 सितंबर को रविकांत द्वितीय नोडल अधिकारी, लोक अदालत/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पाक्सो एक्ट की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय के नई बिल्डिंग के मीटिंग हाल में किया गया। उक्त प्री-सिटिंग बैठक में रविकांत द्वितीय, नोडल अधिकारी, लोक अदालत/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पाक्सो एक्ट, श्रीमती मंजू कुमारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, राजबाबू सिविल जज (सी.डि.) महेन्द्र सिंह पासवान सिविल जज (सी.डि.)/एफ.टी.सी. श्रीमती रोमा गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर, श्रीमती अमीय भाषिनी सिविल जज जू0डि0 कोर्ट न0 -03, अरुण यादव सिविल जज जू0डि0 कोर्ट न0-02, रोहित शाही सिविल जज जू0डि0 कोर्ट न0-01, मनोज भास्कर सिविल जज जू0डि0 कोर्ट न0-06, अभिषेक कुमार सिविल जज जू0डि0 कोर्ट न0-05, विशाल शर्मा सिविल जज जू0डि0/एफ.टी.सी. व अधिवक्तागण तथा वादकारियो आदि उपस्थित रहे।
उक्त प्री-सिटिंग बैठक में रविकांत द्वितीय नोडल अधिकारी, लोक अदालत/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पाक्सो एक्ट की अध्यक्षता में एन.आई.एक्ट की धारा-138 के अन्र्तगत लम्बित वादो से सम्बन्धित वादकारियो व उनके अधिवक्तागण के मध्य विशेष लोक अदालत में मिलने वाली छूट के सम्बन्ध मेें जानकारी दी गयी एवं सुलह समझौता के माध्यम से वादकारियो के वादो को निस्तारण किया गया।