केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पहुंची बांदा,

 केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पहुंची बांदा,



राहुल गांधी के लिए नहीं बचा राजनीति में कोई स्कोप, - अनुप्रिया पटेल,



बांदा - अपना दल एस पार्टी की  राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पहुंची बांदा, पार्टी कार्यकर्ताओं ने  राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत, अपना दल एस के विशेष सदस्यता अभियान में शामिल होने पहुंची अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा राहुल गांधी के लिए नहीं बचा राजनीति में कोई स्कोप, सपा को 2014 से लेकर 2022 तक चार बार नकार चुकी है प्रदेश की जनता, 2024 में हो जाएगा सपा गठबंधन का सफाया,  अपना दल एस राष्ट्रीय अध्यक्ष  ने कहा एक करोड़ सदस्य बनाने का अपना दल ने लक्ष्य रखा है।, 

आपको बता दें आज अपना दल यस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल बांदा पहुंची जहां पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान में शामिल हुई। अनुप्रिया पटेल ने बताया कि हमारा 1 करोड़ सदस्यों को सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा गया। जिसके तहत देश के सभी हिस्सों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। लोग अपना दल एस पार्टी में जुड़ रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा की चित्रकूट मंडल में सबसे ज्यादा वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सदस्यता अभियान के मौके पर विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा 2024 के चुनाव में एनडीए गठबंधन की नरेंद्र मोदी के अगुवाई में फिर से सरकार बनाएंगे। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को जनता 2022 में भी नकार चुकी है। कांग्रेस को भी कोई पसंद नहीं कर रहा है एनडीए गठबंधन को सभी लोग पसंद कर रहे हैं और फिर से एनडीए गठबंधन की ही सरकार 2024 में भी बनेगी और उन्होंने कहा 2023 तक हमारी सरकार पूरे देश में 10 लाख नौकरियां देने का काम करेगी साथ ही कहा कि एनडीए की हमारी सरकार जो भी वादा करती है उसको पूरा करती है और हमने जो वादा किया है उसको भी पूरा करेंगे साथी 2024 में एनडीए गठबंधन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में फिर से सरकार बनायेगे

साथ ही उन्होंने कहा प्रदेश के एक करोड़ लोगों को अपना दल (एस) का सदस्य बनाया जाएगा। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता जमीन पर उतर गए हैं।  अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बुधवार को जनपद के निज़ामी पैलेस में आयोजित सदस्यता अभियान समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) में अपना पन है। इस भाव के साथ पार्टी में शामिल होने वाले नए कार्यकर्ताओं को आभास कराइये। इससे पार्टी और मजबूत होगी। पटेल ने कहा कि 2024 के लिए हमें 24 घंटे काम करने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) सामाजिक न्याय की आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

टिप्पणियाँ