भाजपा प्रधान संघ की जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा

 भाजपा प्रधान संघ की जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा



फतेहपुर। भाजपा कार्यालय में भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ से संबंध प्रधान संघ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा जिला अध्यक्ष सुशील सिंह चंदेल ने किया| जिला कार्यकारिणी में कुल 21 लोगों को जिम्मेदारी दी गई है| इस दौरान आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने भाग लिया| तो विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अभिषेक त्रिवेदी ने भाग लिया| वही बैठक का संचालन  प्रधान संघ के महामंत्री प्रकाश चंद्रगुप्त ने किया। इस दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष सुशील सिंह चंदेल ने कार्यकारिणी की घोषणा किया।जिसमें उपाध्यक्ष पद पर कप्तान सिंह पटेल,अमित मिश्रा, राजा सिंह, गौरव सिंह, गुलाब लोधी, राम विलास निषाद का मनोनयन किया गया| तो वही महामंत्री पद पर प्रकाश चंद्र गुप्त, शिवपूजन तिवारी, कुलदीप मौर्य, संजय सिंह चंदेल की ताजपोशी की गई| तो कोषाध्यक्ष पद पर चंद्र मोहन निषाद, मंत्री पद पर गया पाल, विनोद पटेल, पिंकू शुक्ला,रामचंद्र कैथल, संजीव सिंह, कृष्णा सविता को जिम्मेदारी दी गई तो मीडिया प्रभारी पद पर अशोक निषाद,सोशल मीडिया प्रभारी पद पर देवराज सोनकर, कार्यालय प्रभारी पद पर राजेश गौतम का मनोनयन किया गया| इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर संगठन हित में कार्य करने की बात कही और कहा भारतीय जनता पार्टी में सभी का स्वागत है| ग्रामीण अंचलों में प्रधान रहते हुए गांव का विकास करके शासन स्तर से संचालित योजनाओं से  गांव  का विकास करायें।इस दौरान जिला अध्यक्ष सुशील सिंह चंदेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि प्रधान संघ के सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा से भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे| इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सचान, जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल,नीरज सिंह, उदय लोधी, विवेक श्रीवास्तव  सहित तमाम लोग मौजूद रहे|

टिप्पणियाँ