अमौली मे तीन दिवसीय आर्य समाज का वार्षिकोत्सव 21 से

 अमौली मे तीन दिवसीय आर्य समाज का वार्षिकोत्सव 21 से



बिंदकी फतेहपुर।अमौली कस्बे में लोक कल्याण यज्ञ एवं 96वां वार्षिकोत्सव आर्य समाज 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक मनाने जा रहा है जिसको लेकर के तैयारियों का अंतिम रूप दिया जा चुका है।विद्वानजनों को आमंत्रित किया जा चुका है। कार्यक्रम आर्य समाज प्रांगण अमौली में होगा।कार्यक्रम में यज्ञ भजन नगर शोभायात्रा प्रवचन होंगे।जिसमें कानपुर अकबरपुर से आचार्य रामप्रसाद जी शास्त्री, हमीरपुर से रामसेवक आर्य विद्वानजनों को आमंत्रित किया गया है।गुरुवार को शाम आयोजित बैठक मे कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।इस मौके पर मूलचंद्र सैनी, छेदालाल आर्य,नरेश ओमर, मूलशंकर सचान,रमेश चंद्र आर्य, नंदलाल आर्य,दशरथ आर्य, उमाशंकर आर्य,अशोक आर्य, प्रकाश वीर आर्य,ज्ञानेंद्र प्रकाश आर्य,सौरभ वर्मा,शिवा गुप्ता,सुनील आर्य,अंशुल आर्य रहे।

टिप्पणियाँ