गौ रक्षा समिति के द्वारा मां केन नदी की आरती का किया गया आयोजन

 गौ रक्षा समिति के द्वारा मां केन नदी की आरती का किया गया आयोजन



बांदा - विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति द्वारा केन जल आरती आयोजित किया गया समिति के जिला अध्यक्ष श्री महेश कुमार प्रजापति के दौरान मौजूद भक्त जनों को संबोधित करते हुए कहा कि जल से ही  पृथ्वी पर हमारा अस्तित्व है कई जगह पानी की पहुंच इतनी अधिक कि लोग उसे आंख मूंदकर बर्बाद करते हैं तो कई जगह प्यास बुझाने के लिए पानी नसीब नहीं है आगे उन्होंने बताया कि केन नदी बांदा शहर की प्राण दायिनी नदी है जिस को साफ स्वच्छ व बचाने हेतु हर मंगलवार को के जल आरती की जाती है अर्थात लोगों को नदी तालाब व्यक्तियों को स्वच्छ व बचाने का संदेश दिया जाता है तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया  पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राज नारायण नामदेव  हरिराम जिला प्रभारी देवीदास गिरी महाराज जिला उपाध्यक्ष  राकेश कुमार त्रिपाठी नगर महामंत्री व्यापार मंडल प्रेम गुप्ता अर्जित सिंह सागर गोयल रामकरण पाल पश्चिमी नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह महेश प्रसाद गुप्ता नगर उपाध्यक्ष व्यापार मंडल जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापत आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ