राम जन्म भूमि न्यास प्रमुख व पूर्व सांसद रामविलास विदान्ती जी महाराज पंहुचे बांदा
समान नागरिकता कानून हुलागू करते हुए अल्पसंख्यक दर्जा खत्म किया जाए - विदान्ती महराज
जहां-जहां इस्लाम है वहां वहां आतंक है - रामविलास विदान्ती महराज
बांदा - राम जन्म भूमि के प्रमुख एवं अयोध्या के पूर्व सांसद रामविलास विदान्ती जी महाराज पहुंचे बांदा समाजसेवी राजू द्विवेदी के आवास पर देर रात रुक कर की मुलाकात।
आपको बता दें कि राम जन्मभूमि न्यास के प्रमुख व पूर्व सांसद अयोध्या रामविलास वेदांती जी महाराज आज बांदा पहुंचे,
जहां पर पर उनका जोरदार स्वागत किया गया तत्पश्चात मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश में इस समय मोदी जी की नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है
तो वही मुसलमानों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अब देश में मुसलमान अल्पसंख्यक नहीं है जिस देश में मुसलमान 20% है उन्हें अल्पसंख्यक का दर्जा क्यों दिया गया।
उन्होंने कहा कि जहां जहां इस्लाम है वहां वहां आतंक है आतंकी की गतिविधियां इसलिए बढ़ रही है। क्योंकि अल्पसंख्यकों को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैंदेश में जनसंख्या कानून लागू होना चाहिए एवं अल्पसंख्यक का दर्जा खत्म होना चाहिए, इसके बाद उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पर तंज कसते हुए कहा कि जब देश आजाद हुआ तब भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु बनाए गए जिस पर उन्होंने मुसलमानों को अल्पसंख्यक का दर्जा दे दिया। इससे मुझे बहुत आश्चर्य होता है। अयोध्या के पूर्व सांसद वेदांती महाराज ने कहा कि 2024 में मोदी जी के नेतृत्व में कांग्रेस मुक्त भारत बन जाएगा क्योंकि अभी तक कांग्रेश जो सीटें पाई है वह भी अब खत्म हो जाएगी और नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में फिर से 2024 में 400 से ऊपर सीटें प्राप्त करते हुए फिर से मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार बनी है तब से लगातार प्रदेश का विकास हो रहा है आतंकवादी गतिविधियां उत्तर प्रदेश में उभर नहीं पा रही हैं। जबकि पहले की सरकारों में हमेशा 144 धारा कर्फ्यू ही लगा रहता था। लेकिन अब जितने माफिया हैं सभी बाबा के बुलडोजर से डरे हुए हैं।