शारदीय नवरात्रि पर नौ दिन तक चले यज्ञ, के बाद आज मां दुर्गा की प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन

 शारदीय नवरात्रि पर नौ दिन तक चले यज्ञ, के बाद आज मां दुर्गा की प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन




बाँदा - (तिदवारी) जनपद बांदा में मूर्ति विसर्जन कल भी बड़ी मात्रा में किया गया वहीं कुछ हिस्सों में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम आज भी रखा गया जिसमें जनपद बांदा के तिंदवारी कस्बे में शारदीय नवरात्रि पर नौ दिन तक चले यज्ञ, आहुति और उपासना के बाद गुरुवार को कस्बे सहित गांवों में स्थापित करीब एक दर्जन से ज्यादा देवी मूर्तियों का विसर्जन वैदिक रीत से कर दिया गया।

कस्बा भ्रमण के दौरान देवी प्रतिमाओं के साथ चल रही महिलाओं और लड़कियों ने रंग गुलाल के साथ भक्ति में सराबोर होकर डीजे की धुनों पर जमकर नृत्य किया। विसर्जन के पूर्व विवाहित महिलाओं द्वारा सुहाग की निशानी सिंदूर और चूड़ियां लेकर देवी मैया से अक्षय वर के आशीष की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने सुबह सबेरे से ही माता की विदाई का कार्यक्रम शुरू कर दिया था। गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर विभिन्न वाहनों को सजा धजाकर  देवी प्रतिमाओं को स्थापित स्थल से चिन्हित जगह सिमौनी नदी व बड़े तालाब पर ले जाया गया, जंहा देवी भक्तों ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद नम आंखों से देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया।वही पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सक्रिय रहा।

टिप्पणियाँ