मनाई गई महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती

 मनाई गई महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती



10 अक्टूबर को प्रयागराज की पंचायत में चलने का किया गया आवाहन


बिंदकी फतेहपुर।भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई इस मौके पर केक काटा गया हवन पूजन किया गया और बाद में एक बैठक का भी आयोजन किया गया जिसमें आगामी 10 अक्टूबर को प्रयागराज में होने वाली विशाल पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में चलने का निर्णय लिया गया।

गुरुवार को नगर के निकट फरीदपुर मोड़ इस सोसाइटी परिसर में भारतीय किसान यूनियन द्वारा महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई गई इस मौके पर यूनियन के लोगों ने हवन पूजन किया तथा केक भी काटा और एक दूसरे को केक खिलाया भी गया बाद में एक बैठक का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत ने पूरा जीवन किसानों की समस्याओं के लड़ने में लगा दिया उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर 10 अक्टूबर को प्रयागराज में एक विशाल पंचायत होगी जिसमें फतेहपुर जनपद से अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचेंगे उन्होंने मौजूद पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में प्रयागराज के महापंचायत में पहुंचे ताकि किसानों की समस्याओं के लिए लड़ाई लड़ी जा सके इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम जिला महासचिव नवल सिंह पटेल जिला प्रवक्ता दिनेश शुक्ला जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल जिला प्रचार मंत्री शिव शंकर तहसील अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव तहसील उपाध्यक्ष रमाशंकर सूर्यवंशी तहसील प्रचार मंत्री राज भवन के अलावा मलवा ब्लाक अध्यक्ष मोईद अहमद खजुहा ब्लाक अध्यक्ष राहुल उमराव अमौली ब्लाक अध्यक्ष हीरालाल प्रजापति महिला मोर्चा की तहसील अध्यक्ष ममता गुप्ता बिंदकी नगर अध्यक्ष चंद्र गोविंद दुबे सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ