एक्शन में जिलाधिकारी दीपा रंजन,

 एक्शन में जिलाधिकारी दीपा रंजन,



खाद विभाग विपणन शाखा, धान क्रय केन्द्र, एवं गौशाला का किया औचक निरीक्षण 


शहर में विचरण कर रहे गौवंशो को एकत्र कर गौवंशों को गौशाला में संरक्षित रखा जाए - डीएम दीपा रंजन 


बांदा - जिलाधिकारी दीपा रंजन ने आज खाद विभाग विपणन शाखा के राजकीय धान क्रय केन्द्र मण्डी, डी.सी.डी.एफ. शाखा के खाद विक्रय केन्द, मण्डी तथा तहसील सदर के हटेटी पुरवा गौशाला का औचक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम राजकीय धान क्रय केन्द्र, मण्डी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान क्रय रजिस्टर, टोकेन रिसीविंग रजिस्टर तथा निरीक्षण रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों को चेक किया। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिये कि केन्द्र में आने वाले किसानों का धान क्रय रजिस्टर में नाम, मोबाइल नम्बर अवश्य अंकित करें साथ ही टोकेन रजिस्टर अपडेट न पाये जाने पर टोकेन रजिस्टर को अपडेट रखने के शख्त निर्देश दिये। उन्होंने केन्द्र में बोंरो की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिये कि किसानों को धान खरीद हेतु फोन पर सूचित करने के साथ अधिक से अधिक किसानों का धान खरीद हेतु रजिस्टेशन कराये जाने के निर्देश दिये।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा बांदा तहसील सदर के अन्तर्गत हटेटी पुरवा गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कम संख्या में गौवंश पाये जाने पर उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि शहर में विचरण कर रहे गौवंशो को एकत्र कर गौवंशों को गौशाला में संरक्षित रखा जाए। उन्होंने गौशाला में गौवंशो के संरक्षण हेतु उपलब्ध भूसा, चारे व पेयजल की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए गौशाला में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रखने एवं पर्याप्त मात्रा में भूसा रखने के सम्बन्ध में निर्देश दिये। उन्होंने गौवंशों के संरक्षण हेतु भूसा के साथ हरे चारे की भी व्यवस्था कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने गौवंशो को बीमारी से बचाव हेतु वैक्सीनेशन कराये जाने के सम्बन्ध में भी निर्देश दिये।

टिप्पणियाँ