बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ ने किसानों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
बांदा -आज दिनांक 26/12/2022 दिन सोमवार को बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ ने किसानों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा के नाम एक ज्ञापन सौंपा
किसानों की 7 सूत्रीय मांगे इस प्रकार हैं 1-निजी नलकूपों का विद्युत बिल माफ किया जाए व तत्काल प्रभाव से नोटिस व आर०सी० वापस की जाए।
2-खाद बीज की बकाया धनराशि सोसाइटी का ऋण माफ किया जाए एवं वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए।
3-जनपद बांदा के सभी ब्लॉकों में हमारे किसान भाइयों को जल्द से जल्द उचित मात्रा में खाद की व्यवस्था कराई जाए।
4-लागत श्रम के मुताबिक समर्थन मूल्य जारी किए जाए व एमएसपी पर गारंटी का कानून बनाया जाए।
5-धान विक्रय केंद्रों में रोस्टर लगाए जाएं व रोस्टर के हिसाब से समस्त किसानों की खरीदी की जाए तथा किसानों की फसलों का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए।
6-किसानों की निजी नलकूपों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाए व निजी नलकूपों में विद्युत मीटर लगाने से रोका जाए।
7-बुंदेलखंड क्षेत्र में किसानों की जलभराव के कारण जो हमारी किसान भाइयों की खेती की बुवाई नहीं हो पाई है इसका अपने प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से जल्द से जल्द सर्वे करा कर उनको उचित मुआवजा दिया जाए।
ज्ञापन सौंपते हुए वही किसान नेता प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश सिंह पटेल ने कहा कि जमीनी स्तर पर किसान मर रहा है एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश कुमार निरंजन ने कहा है कि शासन प्रशासन की जो योजनाएं चल रही हैं वह जमीनी स्तर पर शून्य है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलाद करवरिया ने कहा है कि यदि 15 दिवस के अंदर हमारे किसानों की मांगे पूरी नहीं होती है तो बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं किसान रोड चक्का जाम आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलाद करवरिया, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश कुमार निरंजन, राष्ट्रीय सचिव तीरथ पटेल, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुन्ना तिवारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर उमा सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनीष यादव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट सत्येंद्र प्रकाश खरे, राष्ट्रीय सचिव अवधेश शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश सिंह पटेल, प्रदेश महामंत्री दयाराम निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार दिवाकर, प्रदेश सचिव बृजेश शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र तिवारी, जिला प्रभारी वरदानी प्रजापति, जिला अध्यक्ष अमित सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू वाला, जिला सचिव सुमन तिवारी जिला महासचिव जीतू सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद प्रजापति,वरिष्ठ समाज सेविका शालिनी सिंह पटेल वरिष्ठ समाजसेवी बोधगया पूर्व प्रधान मिलाथू अशोक पटेल, विनय सिंह पटेल, राजू तिवारी, एडवोकेट सुरेश कुमार निषाद, चंद्रशेखर प्रधान, वरिष्ठ समाजसेवीका जानकी देवी, शिव बाबू गोस्वामी, राम सजीवन, राम रतन, मानसिंह, पंकज पटेल, आदि मुख्य रूप से एवं भारी संख्या में बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं किसान भाई उपस्थित रहे।