मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को पुलिस टीम ने किया जागरूक

 मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को पुलिस टीम ने किया जागरूक



फतेहपुर। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शासन द्वारा बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता एवं सशक्त बनाने के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक फतेहपुर राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त करते हुए बालिकाओं व महिलाओं से वार्ता कर उन्हे मुसीबत के समय सुरक्षा व्यवस्था प्राप्ति के सम्बन्ध में जागरूक किया गया साथ ही पुलिस बल ने चेकिंग अभियान चालाया।

इसी क्रम में आज दिनाँक 03/01/2023 को जनपद के विभिन्न थानों की एंटी रोमियो टीम द्वारा अपने–अपने थाना क्षेत्र के स्कूलों व कॉलेज तथा भीड-भाड़ वाले स्थानों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, अभियान के तहत हेल्प लाइन नंबर 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वोमेन पावर हेल्पलाइन,1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर से अवगत कराया गया। साथ ही आवश्यकतानुसार उपरोक्त नम्बरों का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया।

टिप्पणियाँ