डीएम ने बिंदकी तहसील नवीन मंडी धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

 डीएम ने बिंदकी तहसील नवीन मंडी धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण




फतेहपुर।तहसील बिन्दकी के नवीन मंडी  धान क्रय केन्द्र का जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने औचक निरीक्षण किया । उन्होंने कहा कि कृषको के धान खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता बर्दास्त नही की जाएगी। धान के ढेर से नमी मापक यंत्र द्वारा धान के नमी की जांच अपने सामने करवायी और किसान अमर सिंह निवासी सहबाजपुर से धान विक्रय के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों के धान खरीद में बिचौलिया  पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कड़ी कार्यवाही की जाएगी।  धान क्रय केंद्र प्रभारी ने बताया कि धान उठान के लिए 06 राईस मिल सम्बद्ध की गयी है, के रजिस्टर का अवलोकन किया साथ ही कहा कि धान उठान की प्रक्रिया में तेजी लायी जाए। धान खरीद की सभी प्रक्रियाओं को समय से पूरा किया जाय। 

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी श्रीमती अंजू वर्मा, धान क्रय केन्द्र प्रभारी, जिला सूचना अधिकारी  आर0एस0 वर्मा सहित संबंधित उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
धान के बटवारे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को दौड़ाकर उतारा मौत के घाट
चित्र
धड़ल्ले से चल रहा जुएं का खेल जनपद की पुलिस हुई फेल
चित्र
अराजक तत्वों ने भाजपा महिला सभासद के घर में घुसकर किया मारपीट, एसपी से शिकायत
चित्र
जनपद में चलाया गया सघन बैंक चेकिंग अभियान,
चित्र
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जिला इकाई फतेहपुर की नगर कमेटी गठन समारोह हुआ संपन्न*
चित्र