भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम

 भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम




श्रीकांत श्रीवास्तव ब्यूरो बाँदा



बाँदा - प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा तिंदवारी मंडल के ग्राम गोखरही में किसान मोर्चा के जिलाधयक्ष विजय विक्रम सिंह की उपस्थिति में आयोजित किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम में किसान सम्मान निधि पाने वाले एक सैकड़ा किसानों को अंग वस्त्र भेंट कर मुंह मीठा कराया गया।

     शुक्रवार को ग्राम गोखरही के बड़े देव बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने किसानों के हित लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की प्रमुख निर्णयों की जानकारी देते हुए किसानों को जैविक खेती गांव आधारित प्राकृतिक खेती तथा मोटे अनाज के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा बालमुकुंद शुक्ला ने कहा कि किसानों ने ही भारत को आत्मनिर्भर बनाया है क्योंकि किसानों की वजह से ही भारत अब निर्यातक देश बन रहा है। भारत को आयात करने में 2 लाख करोड रुपए खर्च होते थे। यह पैसा किसानों को मिल सकता है यदि किसान आत्मनिर्भर बन जाए। उन्होंने बताया कि खाद्य तेल के मामले में पूरी तरह आत्मनिर्भर होने के लिए केंद्र की मोदी सरकार तथा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मिशन मोड में काम कर रही हैं। भाजपा ने चुनाव के लोक कल्याण संकल्प पत्र का वादा पूरा करते हुए बीते वर्ष 2022 तथा 2023 में किसानों के निजी नलकूपों के विद्युत बिलों में 50% की दी गई छूट अब 100% कर दी गई है। यह किसानों की आय दोगुनी करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि गौ आधारित प्राकृतिक खेती के लिए बुंदेलखंड के सभी जिले शामिल किए हैं इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड में क्लस्टर बनाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मोटे अनाज को बढ़ावा देने हेतु पुनरुद्धार योजना के तहत 55.60 करोड रुपए की व्यवस्था की है। इस योजना के अंतर्गत बाजरा, ज्वार, सावा, कोदों, रागी, काकून की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह ने कहा कि किसान बही, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि सहित किसान ऋण माफी योजना यह सभी भाजपा सरकारों की देन है। आज भारत मोटे अनाज का अंतरराष्ट्रीय सबसे बड़ा निर्यातक देश बन गया है। मोटा अनाज आज पूरे विश्व की आवश्यकता बन गया है। हम गौ आधारित प्राकृतिक खेती के माध्यम से क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप हम पूरे विश्व का पेट भरने में सक्षम होंगे। तभी भारत राष्ट्र परम वैभव को प्राप्त करेगा। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजयविक्रम सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की। इस अवसर पर अतिथियों ने किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों को अंग वस्त्र भेंट कर उनका मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह द्वारा की गई जबकि संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रामनरेश मिश्रा द्वारा किया गया।

     इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी,पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार शुक्ला तथा विवेक सिंह कछवाह, जिला मंत्री सत्येंद्र प्रताप सिंह तथा राजा तिवारी, किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी शिव विलास शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राखी सिंह, आशीष मिश्रा, चंद्रभूषण सिंह पटेल, सुधीर गर्ग, चंद्रशेखर सिंह पटेल, सुंदर सिंह परिहार, स्वतंत्र त्रिपाठी,दीपक सिंह परिहार, धर्मेंद्र सिंह, मनोज अवस्थी, महानारायण शुक्ला, ज्ञान सिंह, छविनाश शर्मा, अमित अवस्थी, नीरज सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
धान के बटवारे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को दौड़ाकर उतारा मौत के घाट
चित्र
धड़ल्ले से चल रहा जुएं का खेल जनपद की पुलिस हुई फेल
चित्र
दबंग मां बेटियों ने महिला को लाठी डण्डों से पीट-पीट किया लहूलुहान
चित्र
अराजक तत्वों ने भाजपा महिला सभासद के घर में घुसकर किया मारपीट, एसपी से शिकायत
चित्र
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जिला इकाई फतेहपुर की नगर कमेटी गठन समारोह हुआ संपन्न*
चित्र