उत्तरवाहिनी गंगा घाट भिटौरा में 108 फीट ऊंचे गंगा मंदिर निर्माण के लिए वैदिक रीति रिवाज से भूमि पूजन के साथ उपमुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

 उत्तरवाहिनी गंगा घाट भिटौरा  में 108 फीट ऊंचे गंगा मंदिर निर्माण के लिए वैदिक रीति रिवाज से भूमि पूजन के साथ उपमुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास



फतेहपुर। दोआबा की धरती पर भृगु ऋषि की तपोभूमि में संकल्प सिद्धि धाम महर्षि भृगु ज्योतिष शोध पीठ भिटौरा में विश्व के सर्वाधिक ऊंचे गंगा मन्दिर उत्तर वाहिनी गंगा घाट भिटौरा में मंदिर निर्माण के लिए वैदिक रीति रिवाज से भूमि पूजन कर फावड़ा से खुदाई एवं शिलान्यास की आधारशिला कैबिनेट मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय भारत सरकार महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक,  कैबिनेट मंत्री, जल शक्ति, आपदा प्रबंधन, नमामि गंगे स्वतंत्र देव सिंह, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री भारत सरकार साध्वी निरंजन ज्योति, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विधायक खागा श्रीमती कृष्णा पासवान, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक बिन्दकी  जय कुमार सिंह जैकी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, स्वामी अखिलेश्वर दास महाराज, पूर्व राज्यमंत्री  रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, पूर्व विधायक विक्रम सिंह अन्य गणमान्य पदाधिकारियों, अधिकारियों की उपस्थिति में रखी गयी और कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सांसद/केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति  ने रुद्राक्ष की माला पहनाकर व तुलसी का पौधा, बुके, अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। 

 रेवांताचल ट्रस्ट के अध्यक्ष आईएएस आलोक पाण्डेय ने आये हुए सभी सम्मानित जनों का स्वागत व आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि रेवांताचल ट्रस्ट द्वारा उत्तर वाहिनी गंगा के रूप में भृगु ऋषि की तपोभूमि के रुप मे विख्यात भिटौरा में 108 फिट के मन्दिर का निर्माण किया जाएगा अक्षांश और देशांतर का योग 108 डिग्री होता है, मन्दिर में माँ गंगा की मूर्ति व भगवान शिव विराजमान होंगे। मन्दिर के बाहरी भाग में 365 कलाकृतियों से सुसज्जित किया जाएगा, जो एक भव्यता का अलौकिक स्थान होगा और पर्यटन के रूप विकसित होगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री  महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि यह धरती वीर योद्धा ठा0 दरियाव सिंह, जोधा सिंह अटैया, गणेश शंकर विद्यार्थी, सोहनलाल द्विवेदी की पुण्य जन्मस्थली में संकल्प सिद्धि धाम का निर्माण हो रहा है, यह संस्कार और सेवाओं का केन्द्र बनेगा, कुछ देश अपनी सभ्यता को बनाये रखे है, जिसमे भारत देश का नाम अपनी सभ्यता को अनवरत बनाये रखने की पहचान है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  एवं  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में देश मे सेवा व सुशासन का मॉडल बन चुका है, वर्ष 2014 के बाद से देश मे श्री राम मन्दिर, बाबा विश्वनाथ काशी कॉरिडोर, माँ विंध्यवासिनी आदि को विकसित किया गया है, जो धर्म और संस्कार का परिचय देते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का सपना पूरा करते हुए आयुर्वेद का एम्स दिल्ली में बन रहा है।प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व मे भारत की एक छाप बनी हुई है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारी संस्कृति के साथ सभ्यता से जुड़ी है, भागीरथी ने अपने पूर्वजों को तारने के लिए माँ गंगा को धरती पर लाये है, भगवान शिव ने माँ गंगा की गति को संभाला, हमारी संस्कृति पर अनेको हमले हुए है फिर भी हमारी संस्कृति अनवरत बनी रही। भारतीय संस्कृति की चर्चा जहाँ पर होती है वहां पर संजीवनी बूटी की बात जरूर आती है जिसकी खोज भृगु ऋषि ने की थी, हमारी सभ्यता में 108 अंक का बड़ा महत्व है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोनकाल में वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से 110 देशों को वैक्सीन दिया, यह संकल्प सिद्धि धाम संस्कार के केन्द्र के रूप में उभरेगा और एक मनोरम स्थल बनेगा।

सांसद/केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि संकल्प से सिद्धि की ओर जाना हमारे प्रधानमंत्री जी का जो सपना है वह पूरा होगा।  

फतेहपुर की तपोभूमि में यह संस्कार की पूँजी इस धाम के माध्यम से विकसित होगी और फतेहपुर का नाम पूरे विश्व मे विकसित होगा। 

कैबिनेट मंत्री जल शक्ति उ0प्र0 सरकार स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यह आस्था व विश्वास का केंद्र रहेगा, जो युगों-युगों तक नागरिको को संस्कार व सभ्यता का परिचय देगा। हमारी सरकार ने स्वच्छता अभियान चलाया जिसमे प्रधानमंत्री  ने स्वच्छता के नायक, सफाईकर्मी का पैर धोकर अपने संस्कार  का परिचय दिया हम उस देश के निवासी है, इस पर हमें गर्व होता है। जाति, धर्म, भेदभाव, वंशवाद को त्यागकर योग्यता के आधार पर चयन होता है। देश का उत्थान हमारे संस्कार से ही होता है। 

स्वामी अखिलेश्वर दास महाराज व ऑनलाइन के माध्यम से जुड़कर चिदानंद सरस्वती जी महाराज(ऋषिकेश), मुख्य सचिव उ0प्र0 श्री दुर्गा शंकर जी ने भी इस संबंध में अपने-अपने विचार व्यक्त किये। 

अंत मे रेवांताचल ट्रस्ट के एमडी डा0 मनोरमा पाण्डेय ने आये हुए सभी अतिथियों एवं जनसमूह को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए साधुवाद दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी(वित्त/राजस्व) विनय कुमार पाठक, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) धीरेन्द्र प्रताप, अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख भिटौरा, जनप्रतिनिधिगण सहित भारी संख्या में जन समूह उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ