उप शिक्षा निदेशक ने किया सक्सेस स्टोरी पुस्तक का विमोचन
फतेहपुर।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में उप शिक्षा निदेशक नज़रुद्दीन अंसारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कुशवाहा व डायट प्रवक्ता (हिन्दी) विनय कुमार मिश्र ने युवा संपादक नवनीत कुमार शुक्ल द्वारा संपादित सक्सेस स्टोरी पुस्तक का विमोचन किया। सक्सेस स्टोरी पुस्तक में देश के चुनिंदा शिक्षकों, चिकित्सकों, समाजसेवकों एवं अधिकारियों की सफलता की कहानियां प्रकाशित की गई हैं। प्रकाशित सत्यकथा में इन चुनिंदा सख्सियतों ने अपने जीवन में किन-किन चुनौतियों का सामना किया, विपरीत परिस्थितियों में कैसे सफलता के लक्ष्य को प्राप्त किया आदि बिन्दुओं को सम्मिलित किया गया है। देश की युवा पीढ़ी का पथ प्रदर्शन करने वाली इस पुस्तक का प्रकाशन प्राची डिजिटल पब्लिकेशन उत्तराखंड द्वारा किया गया है। इसके साथ ही संपादक ने डायट संस्थान के पुस्तकालय हेतु बालकाव्य संग्रह नन्ही दुनिया का जादुई सफर, नारी सशक्तिकरण विशेषांक अस्तित्व, देशभक्ति कविताओं से ओतप्रोत मातृभूमि एवं बाल कहानी संग्रह किलकारी आदि पुस्तकें उप शिक्षा निदेशक/डायट प्राचार्य को भेंट की। संपादक नवनीत कुमार शुक्ल जनपद के हसवा विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय भैरवाँ द्वितीय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने इससे पूर्व महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित 8 पुस्तकों एवं 15 से अधिक नवाचारी हिन्दी पत्रिकाओं का भी सफलतापूर्वक संपादन किया है।