घरेलू काम कर रही महिला को जहरीले सांप ने काटा

 घरेलू काम कर रही महिला को जहरीले सांप ने काटा



फतेहपुर। जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक महिला घर के अंदर घरेलू काम में व्यस्त थी तभी वही छिपे हुए जहरीले सांप ने उसको काट लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत महिला को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सुनील की 30 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी आज घर में घरेलू काम निपटा रही थी। तभी वहीं पर छिपे बैठे ज़हरीले साँप ने उसको काट लिया। जिसकी जानकारी महिला के परिजनों को हुई तो तुरंत महिला को इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसको सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ
Popular posts
बारात में डीजे संचालक की मौत से अफरातफरी, गमगीन माहौल में विदा हुई दुल्हन
चित्र
पति के पुण्यतिथि पर सपा नेत्री किया नेत्रदान
चित्र
अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र कुमार मिश्रा तथा महासचिव पद के लिए लक्ष्मी सिंह गौतम विजई घोषित
चित्र
*फतेहपुर में फिर एक ऐसे कप्तान की कमान है, जिसने खुद संघर्ष कर सफलता पाई*
चित्र
ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों को करारा जवाब देने पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में मनाई खुशी
चित्र