खौलती हुई दाल का भगोना बच्चे पर पलटा, बच्चा गंभीर रूप से झुलसा

 खौलती हुई दाल का भगोना बच्चे पर पलटा, बच्चा गंभीर रूप से झुलसा



फतेहपुर। जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शिमौर गांव में एक बच्चा घर के किचन में खेल रहा था। तभी किचन में रखा एक खौलती हुई दाल का भगोना उसके ऊपर पलट गया। जिससे बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया बच्चे को तुरन्त इलाज के लिए परिजन नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शिमौर गांव निवासी शमशाद का 3 वर्षीय पुत्र समर  घर के किचन में खेल रहा था। तभी किचन में रखा खौलती हुई दाल का भगोना उसके ऊपर पलट गया। जिससे बच्चा समर गंभीर रूप से झुलस गया। तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर बच्चे को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ