यमुना नदी में नहाने गए नव युवक का दूसरे दिन कैनाल में मिला शव

 यमुना नदी में नहाने गए नव युवक का दूसरे दिन कैनाल में मिला शव



फतेहपुर। जिले के चाँदपुर थानां क्षेत्र के दपसौरा गांव के समीप कल यमुना नदी में दोस्तो के साथ नहाने गया नव युवक यमुना नदी के गहरे पानी में जाने से डूब गया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो ग्रामीणों संग मौके पर पहुंच कर नवयुवक को यमुना नदी में काफी देर ढूंढने के बाद स्थानी पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के द्वारा नवयुवक को काफी देर ढूंढने का अथक प्रयास किया मगर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली तो मायूस होकर सभी लौट गए। वही आज पुलिस को कैनाल में एक बहते हुए शव की सूचना मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने नव युवक के परिजनों को बुलाकर शिनाख्त के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार चांदपुर थाना क्षेत्र के दपसौरा गांव निवासी राजेंद्र कुमार निषाद का 18 वर्षीय पुत्र शिवम निषाद दोस्तों संग यमुना नदी में नहाने गया था जहां गहरे पानी में जाने से वह नदी में डूब गया। शिवम के यमुना नदी में डूबने की सूचना परिजन, ग्रामीणों व स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने गोता खोरों को बुलाकर सभी ने नदी में उसको ढूंढने का अथक प्रयास किया सफलता न मिलने पर मायूस होकर शाम को सभी घर लौट गए। वही दूसरे दिन पुलिस को कैनाल में एक बहते हुए शव की सूचना मिली तो शिवम के परिजनों को बुलाकर शिनाख्त के बाद पुष्टि होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

टिप्पणियाँ
Popular posts
बारात में डीजे संचालक की मौत से अफरातफरी, गमगीन माहौल में विदा हुई दुल्हन
चित्र
पति के पुण्यतिथि पर सपा नेत्री किया नेत्रदान
चित्र
अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र कुमार मिश्रा तथा महासचिव पद के लिए लक्ष्मी सिंह गौतम विजई घोषित
चित्र
ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों को करारा जवाब देने पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में मनाई खुशी
चित्र
*फतेहपुर में फिर एक ऐसे कप्तान की कमान है, जिसने खुद संघर्ष कर सफलता पाई*
चित्र