सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

 सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर प्रतियोगिता का किया गया आयोजन



फतेहपुर। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर महिला महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सरिता गुप्ता के निर्देश पर सड़क सुरक्षा समिति द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से महाविद्यालय में 'सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा' विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रतियोगिता का शिक्षकों व छात्राओं ने खूब आनंद लिया। 

इस प्रतियोगिता में आशु देवी सुपुत्री  इंद्रपाल (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर), यशी सुपुत्री  अशोक कुमार (बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर), श्रद्धा पाल सुपुत्री श्री धीरज पाल (बी.एस.सी प्रथम सेमेस्टर), साक्षी साहू सुपुत्री श्री pराधेश्याम साहू (बी.एस.सी प्रथम सेमेस्टर), पूजा देवी सुपुत्री जमुना प्रसाद (बी.एस.सी प्रथम सेमेस्टर) प्रथम स्थान पर रहीं, वहीं दिशा मौर्य सुपुत्री होरीलाल (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर), पलक दीक्षित सुपुत्री  विनय कुमार (बी.एस.सी प्रथम सेमेस्टर), काजल सिंह सुपुत्री  अनुज सिंह (बी.एस.सी प्रथम सेमेस्टर), शालिनी यादव सुपुत्री  जय सिंह (बी.एस.सी प्रथम सेमेस्टर), निशा सुपुत्री अमर बहादुर सिंह (बी.एस.सी प्रथम सेमेस्टर), ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं नम्रता सुपुत्री  संतोष कुमार (बी.एस.सी प्रथम सेमेस्टर), शिवानी सुपुत्री राजेंद्र कुमार (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर), लक्ष्मी देवी सुपुत्री  प्रेमचंद्र (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर जंतु विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राज कुमार ने सभी छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का रोचक ढंग से ज्ञान कराया। प्राचार्य प्रोफेसर सरिता गुप्ता ने सभी छात्राओं से सड़क सुरक्षा नियमों का अच्छे ढंग से ज्ञान प्राप्त करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रो. गुलशन सक्सेना, प्रो. लक्ष्मीना भारती, डॉ प्रशांत द्विवेदी, डॉ रेखा वर्मा, बसंत कुमार मौर्य, डॉ चंद्रभूषण सिंह,  डॉ राम दर्शन,  अशोक कश्यप सहित सभी वरिष्ठ शिक्षकगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
डीएम एसपी ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण
चित्र
अभिषेक श्रीवास्तव ने कायस्थ समाज सहित बांदा जिले का नाम किया रोशन
चित्र
गोष्ठी के माध्यम से संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर दिया जोर
चित्र
सत्य सनातन धर्म जागरण हेतु आचार्यकुलम द्वारा सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम का किया गया आयोजन
चित्र
आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सर्व समुदाय के धर्मगुरुओं व संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक संपन्न
चित्र