अनियंत्रित विक्रम पलटने से दो भाई घायल
अनियंत्रित विक्रम पलटने से दो भाई घायल 
फतेहपुर। हाथगांम थानां क्षेत्र के कस्बे के समीप विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें विक्रम में सवार दो भाई घायल हो गए। तुरन्त घायलो को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थानां क्षेत्र के छिवलहा पलिया बुजुर्ग गाँव निवासी स्व. बंसी लाल का 45 वर्षीय पुत्र  बुददा लाल व उसका भाई श्री केशन लाल दोनों बीती शाम किसी काम से हाथगांम थानां क्षेत्र गए थे। जब वह विक्रम में सवार होकर घर आ रहे थे। तभी उनका विक्रम अनियंत्रित होकर हाथगांम कस्बे के समीप पलट गया। जिसमें दोनों भाई घायल हो गए। तुरन्त घायलो को इलाज के लिए हाथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने घायलो की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
टिप्पणियाँ