भिटौरा ब्लाक अंतर्गत किसान सेवा सहकारी समिति में लगाए गए धान क्रय केंद्र हुसैनगंज का जिला अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

 भिटौरा ब्लाक अंतर्गत किसान सेवा सहकारी समिति में लगाए गए धान क्रय केंद्र हुसैनगंज का जिला अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण



फतेहपुर। जिलाधिकारी श्रीमती सी.इंदुमती ने ब्लॉक भिटौरा के अंतर्गत धान क्रय केन्द्र प्रथम, द्वितीय(विपणन शाखा), किसान सेवा सहकारी समिति में लगाए गए धान क्रय केन्द्र(पीसीएफ) हुसैनगंज का औचक निरीक्षण किया।  उन्होंने धान क्रय केन्द्रों में नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रानिक कांटा, चलना, बोरो की उपलब्धता, धान खरीद रजिस्टर आदि  को देखा। उन्होंने मौके पर नमी मापक यंत्र से अपने सामने धान की नमी की जांच कराई और अपने सामने भरे हुए धान के बोरे की तौल कराई जो मानक के अनुरूप पाए गए। उन्होंने केन्द्र प्रभारी से कहा कि तौल किए गए धान में केन्द्र के बोरो पर अपने केन्द्र का मार्का अवश्य लगाए साथ ही किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए। धान क्रय केन्द्र प्रथम, द्वितीय(विपणन शाखा) में मौके पर धान की तौल कराने आए किसान मनीष कुमार बेरागढ़ीवा, किसान सहकारी समिति में कृषक श्रीमती भानमती पत्नी संतोष ग्राम मथैया से बात कर धान विक्रय की जानकारी ली और कृषको द्वारा बताया गया कि नियमानुसार धान क्रय किया गया। 

केन्द्र प्रभारी धान क्रय केन्द्र प्रथम, द्वितीय(विपणन शाखा) ने बताया की अब तक कुल 39 कृषको से 1600 कुंतल धान किसानों से क्रय किया गया है वही किसान सेवा सहकारी समिति में कुल 876 कुंतल धान किसानों से क्रय किया गया है। 

जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि समय से धान का उठान समय से कराया जाय और धान विक्रय में किसानों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजीकृत किसानों को धान क्रय केन्द्र में धान विक्रय हेतु समन्वय स्थापित करते हुए ज्यादा से ज्यादा धान क्रय किया जाय।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)अविनाश त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी  संजय कुमार श्रीवास्तव, धान क्रय केंद्र प्रभारी सहित किसान उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
सिर्फ इन लोगों को मुफ्त बिजली देगी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ
चित्र
सरकारी जमीन पर मस्जिद निर्माण से तनाव, हिंदू संगठनों ने की महापंचायत
चित्र
असोथर बैंक के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी एवं ग्राहक अभिनंदन के साथ किया गया वृक्षारोपण
चित्र
शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए कैंप लगाकर की गई भर्ती
चित्र
गलत उपचार से भैंस की हुई मौत,झोला छाप फरार
चित्र