अयाह शाह विधायक ने दीप प्रज्वलित कर विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ

 अयाह शाह विधायक ने दीप प्रज्वलित कर विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ



फतेहपुर विकास खण्ड असोथर के ग्राम पंचायत -मुत्तौर मे विधायक अयाह शाह  विकास गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर  विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया और देश को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ साथ है ही केंद्र सरकार , राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किए और सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  प्रचार वाहन(एलईडी वैन), के माध्यम से मा0 प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के 04स्तंभों महिलाओ को सशक्त बनाना, कृषको को समृद्धशील बनाना, नौजवानों को रोजगार देकर,  मध्यम वर्ग व गरीब तबके का उत्थान करके विकसित भारत बनाया जा सकता है का वीडियो क्लिप नागरिकों द्वारा देखा व सुना गया और वैन के माध्यम से केंद्र/राज्य सरकार की योजनाओ का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया ।

 इस दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, एन0आर0एल0एम0 विभाग, बैंक सम्बन्धी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से सम्बन्धित लगाये गये विभिन्न स्टालों को देखा और विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिको द्वारा बढ़ चढ़ कर भागेदारी की गई।

टिप्पणियाँ