गूढ़ेश्वर अखंड धाम में भव्य शोभायात्रा के पश्चात सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

 गूढ़ेश्वर अखंड धाम में भव्य शोभायात्रा के पश्चात सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ



अमौली (फतेहपुर)।  श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण  से मानव का होता है कल्याण   कथा व्यास बाल व्यास जी महाराज   अमौली फतेहपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदपुर के पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत नोन नदी के किनारे स्थित भूत भावन भगवान भोलेनाथ के दिव्य दरबार गूढ़ेश्वर अखंड धाम परिसर में भक्तों द्वारा सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया कथा व्यास आचार्य स्वामी बाल व्यास जी महाराज एवं आचार्य अखिलेश तिवारी समेत अन्य  आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर  कलशों का पूजन करवाया तत्पश्चात यजमानों  एवं कन्याओं तथा महिलाओं ने पूजित कलशों को सर पर रखकर गाजे-बाजे के साथ समूचे गांव में भ्रमण करते हुए प्रभात फेरी निकाली इस दौरान मुख्य यजमानों एवं भक्तों ने विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की   भ्रमण करने के पश्चात प्रभात फेरी पुनः कथा स्थल पहुंची इस दौरान ग्रामीणों ने भव्य शोभायात्रा का स्वागत  किया तत्पश्चात कथा वाचक आचार्य स्वामी बाल व्यास जी महाराज ने प्रथम दिन की श्री मद्भागवत कथा का शुभारंभ करते हुए  श्रीमद्भागवत पुराण की  महत्ता का विस्तृत वर्णन कर संगीतमयी भजनों एवं पौराणिक प्रसंगों के माध्यम से ईश्वर की अलौकिक एवं दिव्य लीलाओं का  वर्णन किया  इस दौरान  अशोक तिवारी अमित पांडे पवन पांडे देवनारायण निषाद मुन्ना सिंह चौहान समेत संत समुदाय महिलाओं एवं भक्तों ने ईश्वर की अलौकिक लीलाओं का रसपान किया।

टिप्पणियाँ