बाइक सवार ने पैदल जा रही महिला को मारी टक्कर, दोनो घायल, महिला गम्भीर
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौली गाँव के समीप भिटौरा रोड पर बाइक सवार ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दिया।महिला को टक्कर लगने से बाइक सवार गिर गया। जिससे महिला व बाइक सवार दोनो घायल हो गए घायल अवस्था मे दोनो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर घायलो का इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अलादादपुर गाँव निवासी राजेन्द्र बिसौली गाँव के समीप भिटौरा रोड पर स्थित एशिया कोल्ड स्टोर में काम करता है। रोज की भांति आज भी वह कोल्ड स्टोर में काम करने घर से आया था। और उसकी 35 वर्षीय पत्नी विमला देवी दोपहर में उसको घर से खाना देने आयी थी। कोल्ड स्टोर से खाना देकर वह रोड के किनारे किनारे जैसे ही चंद कदम आगे बढ़ी तभी हुसेनगंज थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर भटहा गाँव निवासी ओम प्रकाश का 35 वर्षीय पुत्र पंकज अपनी बाइक पर गांव निवासी धरमवीर के 35 वर्षीय पुत्र धरम पाल को सवार कर आ रहा था। स्कूल के सामने रोड पर ब्रेकर बने होने की वजह से उसने भी अपनी बाइक फुटपात पर उतार दिया। जिससे फुटपात पर पैदल चल रही विमला देवी को टक्कर मारते हुए गिर गया। बाइक की टक्कर से विमला देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई। जबकि बाइक सवार धरम पाल मामूली रूप से चोटिल हुआ और बाइक चालक पंकज भी घायल हो गया। घटना की जानकारी घायलो के परिजनो को हुई तो तुरन्त उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर दोनो का इलाज कर रहे है विमला देवी की हालत गम्भीर बनी हुई है।