अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार साले-बहनोई गंभीर रूप से घायल फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के अम्बापुर और उसरैना के बीच बाइक सवार को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार साले-बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कौंडरपुर गांव निवासी स्व. राम प्रसाद का 62 वर्षीय पुत्र मोतीलाल व हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी स्व. प्यारे लाल का 60 वर्षीय पुत्र गिरधारी लाल दोनों साले-बहनोई बाइक पर सवार होकर खागा कोतवाली क्षेत्र के टेनी गांव गए थे। वहां से वापस अपने गांव लौटते समय थरियांव थाना क्षेत्र के अम्बापुर और उसरैना के बीच उनकी बाइक को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे रोड पर गिरकर दोनों साले-बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

 अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार साले-बहनोई गंभीर रूप से घायल


फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के अम्बापुर और उसरैना के बीच बाइक सवार को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार साले-बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कौंडरपुर गांव निवासी स्व. राम प्रसाद का 62 वर्षीय पुत्र मोतीलाल व हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी स्व. प्यारे लाल का 60 वर्षीय पुत्र गिरधारी लाल दोनों साले-बहनोई बाइक पर सवार होकर खागा कोतवाली क्षेत्र के टेनी गांव गए थे। वहां से वापस अपने गांव लौटते समय थरियांव थाना क्षेत्र के अम्बापुर और उसरैना के बीच उनकी बाइक को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे रोड पर गिरकर दोनों साले-बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।


टिप्पणियाँ