पुरानी खुन्नस के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल, डॉक्टर ने किया मृत घोषित

 पुरानी खुन्नस के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल, डॉक्टर ने किया मृत घोषित 



फतेहपुर। हुसैनगंज थानां क्षेत्र के सरैला गांव में पुरानी खुन्नस के चलते पीछे से कुल्हाड़ी हमला कर युवक को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कल्यानीपुर गाँव निवासी छेदी लाल सोनकर का 35 वर्षीय पुत्र संजय कुमार सोनकर जो थानां क्षेत्र के सरैला गाँव में टेलर की दुकान किये हुए था। बीती शाम वह जब दुकान बन्दकर घर जाने के लिए बाइक पर बैठा तभी गांव निवासी राम करन सोनकर के पुत्र अशोक सोनकर ने पीछे से उसके ऊपर कुल्हाड़ी से कई प्रहार कर गम्भीर रूप से घायल कर फरार हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हुसैनगंज स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया। मृतक के साथ आये उसके पिता छेदी लाल ने बताया गाँव निवासी अशोक हमारे लड़के से पुरानी खुन्नस रखता था। उसी के चलते घटना को अंजाम दिया है हादशे के बाद से मृतक की पत्नी शिमला देवी व उसके 13 वर्षीय पुत्र आयुष और 11 वर्षीय पुत्र नागराज का रोरो कर हाल बेहाल है।

टिप्पणियाँ
Popular posts
अवैध हरे गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
चित्र
एक महीने पहले चोरी हुई बोलेरो गाड़ी,पुलिस ने नहीं दर्ज की कोई एफआईआर
चित्र
असोथर पुलिस ने नहर से अज्ञात महिला का बहता हुआ शव किया बरामद,जांच पड़ताल जारी
चित्र
घर में बंधक बना तमंचे की नोक पर युवती से युवक ने किया दुष्कर्म
चित्र
बाबा जी से फोन का रिश्ता आखिर क्या कहलाता है!... मोबाइल को लेकर नागा संन्यासियों के अपने-अपने तर्क*
चित्र