पोलिंग पार्टियों रवाना 20 मई को होगा मतदान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम
फतेहपुर।पांचवे चरण में होने जा रहे जिसको लेकर पोलिंग पार्टियॉ को रवाना किया जा रहा है।लोकसभा चुनाव में 1404 मतदान केंद्र और 2143 बूथ बनाये गए है।जिसमें 1325 परिषदीय स्कूल शामिल है।मतदान के लिए 14 जॉन में बंटा गया है और 173 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 24 नोडल अधिकारी तैनात किया गया है।
2143 बूथ पर 8582 कर्मी मतदान प्रक्रिया में लगे है।110 पोलिंग पार्टी को रिजर्व में रखा है।मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने बताया कि चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के 15 सौ वाहन का अधिग्रहण किया गया है जिसमें 55 सौ हल्के वाहन और 250 वाहनों कप रिजर्व में रखा गया है।
लोकसभा चुनाव में 19 लाख 38 हजार 562 मतदाता है जिसमें 10 लाख 40 हजार 410 पुरुष और 8 लाख 98 हजार 102 महिला मतदान के साथ 50 अन्य लोग है।
एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि लोकसभा चुनाव में कुल 5757 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी है जिसमें 4444 पुलिस कर्मी अन्य जिलों से आये है।19 कंपनी पैरामेटल फोर्स,दो कंपनी पीएसी व एक कंपनी प्लाटून पीएस के साथ 636 होमगार्ड के जवान चुनाव में लगे है।