शटरिंग लगाते समय मजदूर छत से नीचे गिरकर गंभीर
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा कस्बे में आज सुबह नए मकान के निर्माण में शटरिंग लगाते समय मजदूर छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिलन्दा कस्बा निवासी सुंदर का 25 वर्षीय पुत्र बदलू प्रसाद गांव में हो रहे नए मकान के निर्माण में शटरिंग लगा रहा था। तभी वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं घायल मजदूर बदलू प्रसाद की हालत गंभीर बनी हुई है।