हादसा टला:- बारातियों को वापस लेकर लौट रही बोलरो अनियंत्रित होकर टकराई
हादसा टला:- बारातियों को वापस लेकर लौट रही बोलरो अनियंत्रित होकर टकराई

बारातियों समेत दूल्हा दुल्हन बाल बाल बचे

असोथर (फतेहपुर)।असोथर थाना अंतर्गत बनपुरवा मोड़ के समीप थरियांव मार्ग पर बारातियों से भरी एक बोलेरो और एक बलेनो गाड़ी अनियंत्रित होकर टकरा गई। दोनो चार पहिया वाहन में सवार बाराती व दूल्हा दुल्हन बाल बाल बच गए। दोनों वाहन मालिकों ने आपसी समझौता कर अपने अपने वाहन बनवाने और कोई कार्रवाई न करने की बात पर सहमत जताते हुए अपने अपने गंतव्य को चले गए।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हुसेनगंज थाना क्षेत्र के लोहारी गांव से यह बारात असोथर थाना क्षेत्र के बेसड़ी गांव गई थी। शादी की सभी रस्म संपन्न होने के बाद दोपहर में विदाई के बाद लगभग एक बजे कुछ बाराती एक बोलेरो और बनेलो में दूल्हा दुल्हन सवार होकर अपने गांव लोहारी वापस लौटने लगे। जैसे ही बनपुरवा मोड़ गांव के समीप पहुंचे तभी अचानक सामने से अन्ना मवेशियों के आने से सामने से आ रही बोलरो गाड़ी भी अन्ना मवेशियों को बचाने के कोशिश में अनियंत्रित होकर आपस में सड़क के किनारे फिल्मी अंदाज में टकरा गई। गाड़ी टकराते ही चीख पुकार मच गया। दोपहर होने से वहां आस-पास कोई नहीं था। दूर खेत में काम कर रहे किसानो ने मौके पर पहुंच बारातियों और दूल्हा दुल्हन को बाहर निकाला। टक्कर इतनी भीषण थी कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाते थे। वहीं दूसरी बोलोरो गाड़ी असोथर नगर पंचायत के खदरहा गांव से गुरुवार को बारात लेकर खागा के राजपूत नगर गई थी। जो कि वह आज विदाई के बाद बारातियों को लेकर खदरहा गांव वापस आ रहा था। 
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने ही इसकी सूचना पुलिस टीम को दी।सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी बारातियों और दूल्हा दुल्हन को बाहर निकालवाया और कोई अनहोनी न होने पर सभी को दूसरे वाहन से अपने घरों को वापस भेज दिया।
थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि घटना की जानकारी पर मौके पर पुलिस पहुंची थी। दोनों चार पहिया सवार और दूल्हा दुल्हन सुरक्षित हैं। किसी प्रकार की कोई अनहोनी नही हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
टिप्पणियाँ
Popular posts
पत्नी के सपनों को पंख देकर खुद अकेला रह गया पति: कानपुर के बजरंग भदौरिया की कहानी*
चित्र
फतेहपुर हाईवे पर छोड़ी गई 7 साल की मासूम बच्ची,पुलिस जांच में जुटी
चित्र
अवैध हरे गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
चित्र
स्वामित्व योजना के तहत बांटी गईं 50467 घरौनियां, PM-CM के उद्धबोधन का दिखाया लाइव प्रसारण*
चित्र
बस में लगी भीषण आग…धू-धूकर जली, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, चालक और परिचालक ने कूदकर बचाई जान*
चित्र