श्री बांके बिहारी मंदिर परिसर में आदर्श व्यापार मंडल के सौजन्य से प्रशासनिक अधिकारियों ने डीएम व सी डी ओ की उपस्थिति में किया वृक्षारोपण
श्री बांके बिहारी मंदिर परिसर में आदर्श व्यापार मंडल के सौजन्य से प्रशासनिक अधिकारियों ने डीएम व सी डी ओ की उपस्थिति में किया वृक्षारोपण


फतेहपुर।श्री बांके बिहारी मन्दिर परिसर शांतिनगर में आदर्श व्यापार मंडल के सौजन्य से जिलाधिकारी  श्रीमती सी.इंदुमती, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना अपर जिलाधिकारी(वित्त राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) धीरेन्द्र प्रताप, उप जिलाधिकारी सदर, अपर उप जिलाधिकारी, ए0आर0टी0ओ0(प्रशासन) आदि ने पीपल, अशोक, नारियल आदि के पौध रोपित किये। 
जिलाधिकारी ने कहा  कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधे लगाना जरूरी है इससे वातावरण सुन्दर एवं स्वच्छ रहेगा, और शुद्ध हवा मिलेगी, के लिए हम सभी का दायित्व है कि एक–एक पौधा अवश्य रोपित करे साथ ही संरक्षण भी करे। 
इस अवसर आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष  प्रदीप गर्ग, आदर्श व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 माधुरी साहू, आदर्श व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, आदर्श व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, आदर्श व्यापार मंडल जिला महामंत्री  अमित शरण बाबी, अभय गुप्ता, विनोद गौतम,  विनोद कसेरा, अमित सोनी सहित अन्य व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण सहित छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
Popular posts
परिवहन विभाग के द्वारा स्कूली वाहनों के विरुद्ध की गई बड़ी कार्यवाही 2 वाहन सीज 4 का हुआ चालान
चित्र
सथरियाव पावर हाउस में एस एस ओ ने पत्रकार के साथ की अभद्रता
चित्र
लापरवाही से वाहन चलाकर जान गंवाने वालों को नहीं मिलेगा बीमा क्लेम: सुप्रीम कोर्ट
चित्र
हाजीपुर गंगा घाट में स्नान करने गए तीन दोस्त डूबे, दो को गोताखोरों ने बचाया, एक की तलाश जारी
चित्र
3 माह के बच्चे को मिथुन ने रक्त देकर दिया जीवन दान
चित्र