मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम के बैनर तले मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती
मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम के बैनर तले मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

फतेहपुर।मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम ट्रस्ट,नई दिल्ली के बैनर तले गांधी सभागार कलेक्ट्रेट कोर्ट परिसर, फतेहपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी के जयन्ती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अनीत कुमार अग्रहरि जी के द्वारा  राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण एवं माल्यार्पण किया गया एवं सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने एंव सभी वर्गों के बीच शान्ति एवं सामाजिक सदभाव बनाये रखने की शपथ दिलायी गयी। वहीें फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होने सामाजिक और आर्थिक न्याय और ब्रिटिश नियंत्रण से भारत की मुक्ति के लिए लड़ाई में एक वकील, राजनीतिज्ञ और कार्यकर्ता के रूप में काम किया महात्मा गांधी सामाजिक और राजनीतिक विकास हासिल करने के लिए अपने शान्तिपूर्ण विरोध (सत्याग्रह) दर्शन के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं।
इस अवसर पर फोरम के जोन उपाध्यक्ष मो0 आसिफ, जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश गुप्ता जनसेवक, समाजसेवी उमेश सिंह भदौरिया, कैम्प/जिला कार्यालय प्रभारी इंजी0 आयुष मौर्य एड0, जिला मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी, मुनव्वर शाह, जिला सचिव चद्रप्रकाश गुप्ता उर्फ राकेश, अमित कुमार पत्रकार, जिला संरक्षक सुरेशचन्द्र गुप्ता, जिला विधि सलाहकार एड0 गुलाब सिंह, एड0 ओमप्रकाश शर्मा, एड0 ब्रजेश त्रिपाठी, एड0 विवेक शुक्ला, एड0 उदयभान सिंह, एड0 राघवेन्द्र सिंह भदौरिया एड0 आदर्श सिंह, नगर उपाध्यक्ष विवेक अग्रहरि एड0, जिला संयोजक, एड0 के0के0 मिश्रा, एड0 अरविन्द शर्मा, रोहित अग्रहरि पत्रकार, समाजसेवी अनिल कश्यप, एड0 हिमांशू पाण्डेय, शैलेन्द्र, स्मार्ट यश, हर्ष पाण्डेय, अश्विनी, जिला चेयरैन राकेश यादव आदि समस्त लोग उपस्थित रहें।
टिप्पणियाँ