युवा मोर्चा ने स्टेशन परिसर में लगाया सदस्यता कैंप
उड़ान भर रहा युवा मोर्चा का सदस्यता अभियान: मधुराज विश्वकर्मा
फतेहपुर। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शहर के स्टेशन के सामने सदस्यता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य/जिला प्रवासी शिखा मिश्रा ने शिरकत की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने आम जनमानस को प्रेरित करते हुए भाजपा की सदस्यता दिलाई। 8800002024 पर मिस कॉल करने के उपरांत ऑनलाइन फॉर्म सबमिट किया। आए हुए समस्त नागरिकों को भाजपा की रीतियों एवं नीतियों से अवगत कराते हुए भारतीय जनता पार्टी के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से सहयोग की अपील किया। बताया कि जनपद की प्रत्येक विधानसभा में सदस्यता अभियान को गए टी प्रदान की जा रही है। अभियान के तहत आज लगभग 360 नए सदस्य बनाए गए। वहीं शिखा मिश्र ने भी नवीन सदस्यों को भाजपा से जुड़ने के लिए आभार जताया और कहा की आप लोगो की ही वजह से भाजपा आज दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में निखरी है। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रसून तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गौरव अग्रहरि, जिला मंत्री उदय प्रताप सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी सुयश गौतम, नगर अध्यक्ष किशन शुक्ला, सचिन विश्वकर्मा अमित गुप्ता समेत दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।