कांग्रेस के राष्ट्रीय महा सचिव सुशील पासी का जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत
कांग्रेस के राष्ट्रीय महा सचिव सुशील पासी का जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत

फतेहपुर।खागा के सरस्वती बाल मंदिर छात्रा प्रिया मौर्या द्वारा विद्यालय में आत्म हत्या प्रकरण में पधारे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल छात्रा के गांव सादी पुर मजरे अमनी पहुंचा एवम परिजनों से मिलकर उन्हे ढांढस बंधाते हुए न्याय दिलाने का वादा किया।
इसके पहले दोपहर लगभग दो बजे लखनऊ चौराहे में पधारे अपने राष्ट्रीय महा सचिव का जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान एवं शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर स्वागत किया गया इसके उपरांत बीच में जगह जगह स्वागत कार्यक्रम रखा गया उसी क्रम में खागा पहुंचने पर पूर्व प्रत्याशी रहे ओम प्रकाश गिहार व कलीम उल्ला के नेत्रत्व में उनका अभिनंदन किया गया।
राष्ट्रीय नेता सुशील पासी ने बताया कि श्री राहुल गांधी व प्रियंका जी के आदेशानुसार उन्हे पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हे न्याय दिलाने हेतु आश्वस्त करने एवं इस दुःख की घड़ी मे कांग्रेस उनके साथ है यह विश्वास दिलाने हेतु भेजा गया है, उन्होंने जिला प्रशासन की निंदा करते हुऐ कहा कि घटना के विरोध में जनता द्वारा कैंडल मार्च निकालने पर उन पर कार्यवाही करना दमन कारी नीति दर्शित करता है। प्रतिनिधि मंडल में शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा, प्रदेश सचिव राजीव लोचन निषाद,महिला नेता हेमलता पटेल, ओम प्रकाश गिहार, राजन तिवारी, कलीम उल्ला,ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र यादव, खागा अध्यक्ष असगर अली, प्रकाश पांडेय,अभिषेक प्रताप सिंह, आदि लोगों ने भी पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद करने का वादा किया।
टिप्पणियाँ