डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की निर्वाचित कार्यकारिणी ने शपथ ले शुरू किया कार्य
फतेहपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि मा. न्याय मूर्ति प्रशासनिक जज दिनेश पाठक व विशिष्ट अतिथि जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल तथा एससी एसटी जज धनेन्द्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील उमराव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे, सचिव जितेन्द्र सिंह गौतम व वरिष्ठ उपाध्यक्ष वागीश कुमार श्रीवास्तव को शपथ दिलायी। इससे पूर्व समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का पदाधिकारियों ने स्वागत किया और उन्हे स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी, अनुज कुमार विश्वकर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेन्द्र प्रताप सिंह, ज्ञानेन्द्र कुमार निषाद, कोषाध्यक्ष अभिषेक रायजादा, संयुक्त सचिव प्रशासन रजत कुमार सैनी, संयुक्त सचिव प्रकाशन देवप्रकाश उमराव, संयुक्त सचिव पुस्तकालय रचदीपा श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्य संगमलाल वर्मा, महेश कुमार द्विवेदी, अजय सिंह पटेल, रामनाथ मौर्य, कंचन सिंह, श्रीमती शशिकान्त गुप्ता, कनिष्ठ सदस्य स्वप्निल सिंह, पारस मौर्य, श्रीमती माया देवी, श्रीमती पप्पी देवी , अकुंश तिवारी तथा राघवेन्द्र सिंह चौहान ने पद व गोपनीयता की शपथ ली ।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष बलिराज उमराव, केपी सिंह, जगदीश सिंह चौहान, आशीष गौड़, सुरेन्द्र सिंह गौतम, प्रेमकुमार पाण्डेय, रामकुमार सिंह कछवाह, देवेन्द्र सिंह गौतम, निताईवस, राजकुमार रज्जू बाबू, श्रवण कुमार गौड़, गुरुप्रसाद, धर्मेन्द्र मिश्रा, राजेन्द्र कुमार शुक्ला, ललित मिश्रा, संतोष कुमारी शुक्ला, सुरेन्द्र भदौरिया, रमेश भदौरिया, शिवगोपाल सिंह, अशोक शुक्ला, लक्ष्मीकांत अवस्थी, शिवमिलन तिवारी, नरोत्तम सिंह, प्रदुम सिंह चंदेल, अफजाल अहमद फारुकी, सुरेश यादव, बाबूलाल करुणाकर, मो. रेहान शदफ, संजय पाण्डेय, रिंकू तिवारी, अभिषेक सिंह गौतम सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।