इंडियन वेटरंस आर्गेनाइजेशन ने विजय दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया
फतेहपुर।इंडियन वेटरंस आर्गेनाइजेशन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंदर सिंह सेंगर के निर्देशानुसार- जनपद फतेहपुर इंडियन वेटरंस आर्गेनाइजेशन के जिला अध्यक्ष वेटरन राजकुमार सिंह राठौर के संचालन में कार्यक्रम की व्यवस्था सुबवस्थित ढंग से सीपीएस इंटर कॉलेज में की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वेटरन कमांडो विजय वीर तोमर जी की रही। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वेटरन विजय वीर तोमर व जिला अध्यक्ष वेटरन राजकुमार राठौर ने 1965 व 1971 भारत-पाक युद्ध में विजय दिलाने वाले वीर योद्धाओं को संगठन का प्रतीक चिन्ह भेंट कर माला व शाल पहनाकर स्वागत किया गया। वीर नारियों का भी सम्मान किया गया। सीपीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के साथ-साथ सम्मानित स्टाफ का सम्मान किया गया। कॉलेज के बच्चों ने विजय दिवस के वीर योद्धाओं के शौर्य प्रदर्शनों का अभिनय किया। जिसके लिए बच्चों को संगठन का प्रतीक चिन्ह व इनाम देकर पुरस्कृत किया। उत्तर प्रदेश पदाधिकारीयों में उपस्थिति प्रदेश महासचिव वेटरन बाबू सिंह बघेल,प्रदेश जनसंपर्क अधिकारी वेटरन विनोद कुमार सिंह प्रदेश प्रवक्ता कन्नौज जिला अध्यक्ष वेटरन रविंद्रर सिंह यादव सेवा मेडल, कानपुर देहात जिला अध्यक्ष वेटरन धर्मवीर सिंह परिहार सेना मेडल, कोऑर्डिनेटर वेटरन बृजेश सिंह परिहार जिला उपाध्यक्ष उमेश बाबू मिश्रा वेटरन सुरेश शर्मा कानपुर नगर जिला अध्यक्ष वेटरन जय नारायन पाल महिला विंग कानपुर नगर महासचिव सुमन पाल अध्यक्षा माया सिंह ,कानपुर नगर युवा अध्यक्ष वेटरन उमेश पांडेय, कानपुर सदर तहसील अध्यक्ष वेटरन रंजीत सिंह यादव, उन्नाव जिला अध्यक्ष वेटरन जितेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष वेटरन सुवेद प्रकाश शुक्ला, लखनऊ जिला अध्यक्ष वेटरन एमपी मिश्रा,वेटरन योगेश सिंह परिहार वेटरन सर्वेश सिंह परिहार जिला अध्यक्ष वेटरन राजकुमार सिंह राठौर जिला संयोजक वेटरन वीरेन्द्र सिंह कछवाह जिला महासचिव वेटरन अखिलेश कुमार सिंह जिला कोषाध्यक्ष वेटरन दिलीप सिंह परिहार जिला प्रवक्ता वेटरन वीरेंद्र कुमार साहू , फतेहपुर युवा अध्यक्ष वेटरन शैलेंद्र सिंह तोमर, वेटरन धर्मेश कुमार, वेटरन आरपीएस भदौरिया वेटरन धर्मेंद्र सिंह वेटरन संजय सिंह वेटरन नरेश कुमार वेटरन जगुनंदन सिंह आदि कई जनपदों के सम्मानित पदाधिकारीयों व सदस्यों की उपस्थिति रही।