भाजपा द्वारा ग्यारह मंडल अध्यक्षों के साथ ही मंडल प्रतिनिधि किये गये घोषित
घोषित मंडलों में जिले की सभी विधानसभाओं के मंडल शामिल
एक महिला कार्यकर्ता समेत चार वर्तमान मंडल अध्यक्षों व छय अन्य कार्यकर्ताओं को संगठन ने सौंपी मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी
फतेहपुर।जिले में प्रतीक्षित नव मंडल अध्यक्षों में से ग्यारह मंडल अध्यक्षों व मंडल प्रतिनिधियों को आज प्रदेश भाजपा की संस्तुति उपरांत जिला चुनाव अधिकारी रीतेश गुप्ता द्वारा घोषित कर दिया गया, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि नवघोषित ग्यारह मंडल में सभी विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के जहानाबाद से नितिन ओमर,देवमई से आशुतोष अग्निहोत्री के साथ ही खजुहा में रोहन श्रीवास्तव को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं बिंदकी विधानसभा क्षेत्र से बिंदकी नगर व मलवा में क्रमशः पूरन सिंह व स्वेता शुक्ला पर पार्टी द्वारा भरोसा जताया गया है, फतेहपुर के फतेहपुर उत्तरी मंडल में संजय कुमार श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई है व अयाह शाह के गाजीपुर में विनोद पांडेय व असोथर मंडल में राम महेश निषाद को संगठन द्वारा पुनः दायित्व प्रदान किया गया है, हुसेनगंज विधानसभा क्षेत्र के हंथगाव मंडल में गणेशीलाल साहू व खागा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के धाता में रामनारायन शुक्ला व खखरेरू मंडल में गयापाल को मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।