राममहेश को दूसरी बार मंडल अध्यक्ष बनायें जाने से उत्साहित भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत, रोड शो में दिखाए दम-खम
असोथर/ फतेहपुर।भाजपा के संगठनिक चुनाव में राममहेश निषाद को दुबारा असोथर मंडल का अध्यक्ष घोषित किया गया था प्रदेश नेतृत्व के नामित चुनाव अधिकारी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय की संस्तुति पर किया गया था आज गुरुवार को मछुआ प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिवबरन निषाद उर्फ त्यागी बाबा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने असोथर भाजपा मंडल अध्यक्ष राम महेश निषाद का जोरदार स्वागत किया और जुलूस निकाल कर जश्न मनाया।
कार्यक्रम में भाजपा कि वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सचान सहित कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाएं, बुक और अंगवस्त्र से सम्मानित करने के साथ ही ढोल-नगाड़े और पटाखों से खुशी व्यक्त की गई। कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल रहा थरियांव तिराहे से अश्वस्थामा आश्रम तक जुलूस निकाला गया कार्यकर्ताओ द्वारा जय श्री राम के गगनभेदी नारे लगाए गये
मुख्य जिला उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, इस पार्टी में बूथ स्तर पर कार्य करने वाला कार्यकर्ता शीर्ष पदों तक पहुंचता है सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर पार्टी को और मजबूत बनाने का आह्वान किया और कहा कि असोथर के कार्यकर्ता हमेशा सेवा भाव और ऊर्जा से भरे रहते हैं राम महेश निषाद को पुनः मंडल अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की आशा व्यक्त किया पूर्व मंत्री दीदी साध्वी निरंजन ज्योति और विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता के नेतृत्व की सराहना की गयी पिछले कार्यकाल में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया गया था विश्वास जताया कि आगामी कार्यकाल में भी संगठन नई उपलब्धियां हासिल करेगा और जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य किया जायेगा राम महेश निषाद ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया नई चुनौती के रूप में स्वीकारते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का वादा किया कहा,कि यह जिम्मेदारी मुझे पार्टी के प्रति और अधिक सेवा भाव से कार्य करने की प्रेरणा देती है। सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को मजबूत किया जायेगा
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवप्रताप, मंडल उपाध्यक्ष गौरव सिंह गौतम, मछुआ प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शिवबरन निषाद उर्फ त्यागी बाबा, नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर, रामकिंकर अवस्थी, बृजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बेटू भैया, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशुतोष विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री रज्जन शुक्ला, सनी मिश्रा, साहिल आर्य, बेनी सैनी, मंडल मीडिया प्रभारी सौरभ अग्निहोत्री समेत सभी मंडल अध्यक्ष, निर्वतमान जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।