मंडलायुक्त ने विभागीय कार्यों की मण्डलीय अधिकारियों के साथ की बैठक
संवाददाता श्रीकान्त श्रीवास्तव
बाँदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आयुक्त ने सभी मण्डलीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों को समय से गुणवत्ता के साथ सम्पादित करने के निर्देश दिये। उन्होंने महाकुम्भ-2025 के आयोजन की तैयारियों के सम्बन्ध में भी जानकारी लेते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने महाकुम्भ में जाने वाले कल्पवासियों के द्वारा मुख्य तीर्थ स्थलों चित्रकूट में आकर दर्शन, पूजन करने हेतु आवश्यक व्यवस्थायें कराये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने तीर्थ स्थलों में साफ-सफाई व्यवस्था रखने, प्रमुख चैराहों, चैकों में यातायात प्रबन्धन हेतु व्यवस्था किये जाने हेतु निर्देश दिये। उन्होंने अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था तथा रामघाट एवं कामदगिरि परिक्रमा क्षेत्र में प्रकाश, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थायें कराये जाने के निर्देश दिये। ठण्ड से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था कराये जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रयागराज जाने वाले मार्गों की मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रमुख स्थान पर्वों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये।