ललौली क्षेत्र के बरौंहा गांव में तीन घरों से चोरों ने नगदी,जेवरात सहित लाखों का माल पार
ललौली क्षेत्र के बरौंहा गांव में तीन घरों से चोरों ने नगदी,जेवरात सहित लाखों का माल पार

बहुआ/फतेहपुर।ललौली क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं क्षेत्र में दर्जनों चोरी के मामले दर्ज हुए हैं परंतु किसी का भी खुलासा नहीं हुआ अब ताजा मामला सामने आया है। ललौली थाना क्षेत्र के बरौहा गांव में तीन घरों में चोरों ने छत के रास्ते से घुस कर लाखों का माल पार कर दिया। बरौहा गांव निवासी विपिन सिंह अपने परिवार सहित दूसरे खंड में बने बरामदे में शो रहे थे। परिजनों ने बताया कि घर के पीछे से चोर छत में चढ़ कर जीने के दरवाजे को तोड़कर नीचे कमरे में रखी अलमारी,अटैची,बक्शा समेत खंगाल कर लाखों की जेवरात सहित गेहूं बिक्री का नगद चार लाख तीस हजार की चोरी हुई है।  सुबह हुई तो परिजनों ने देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। तभी पुलिस को सूचना दी। अभिषेक ने बताया कि हमारे घर में लगभग दस लाख की ज्वैलरी और चार लाख तीस हजार नगद चोरी हुई है। 
 दूसरी चोरी उसी गांव के
सुनील यादव अपने परिवार छत में सो रहा था। इस घर में भी छत में बने जीने की बाहर से बंद कुंडी खोल कर चोरो ने नीचे    कमरे में घुसे कमरे में रखी अलमारी और अटैची को खंगाला। घर में रखी लाखों के जेवरात चोरी हुई है। लगभग चोरों ने चार लाख की ज्वैलरी ले गए। सुबह उठे तो उन्होंने देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह देख सभी के होश उड़ गए हैं। 
वही तीसरी घर में सोनू कोरी  के यहां चोरी की वारदात हुई। परिवार सहित दूसरे खंड में सोए हुए थे। पत्नी रत्ना ने बताया कि नीचे खंड में मेरे जेठ का कमरा है। जिसका बंद ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी से सारी जेवरात लेकर दूसरे खंड में चढ़ गए। जहां पर सभी सो रहे थे। वही पर कमरे में रखी पर्स से सोने का मंगलसूत्र एक हजार नगद चोरी किया। तभी एक चोर ने सो रही महिला के पैरों से तोड़िया  निकालने लगा। तभी सोई हुई महिला जाग गई और शोर मचाया तो चोर भाग निकले। वही चोरों ने सुमेर सिंह राठौर के यहां भी चोरी का प्रयास किया लेकिन चोरी में सफल नहीं हो पाए। वहीं चोरों ने कुछ सामान जो कि आर्टिफिशियल और ज्वैलरी की छोटी खाली पर्स गांव के किनारे के खेतों में फेक दिया। जो सुबह खेतों में पड़ी मिली है।इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों ने रात भर गांव में तांडव किया और करीब 20 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं फतेहपुर पुलिस रोजाना गस्त लगती है फिर भी चोरों पर कोई फर्क नहीं पड़ता।
टिप्पणियाँ