नई दिल्ली, चार देशों के बीच संयुक्त नौसेना मालाबार अभ्यास 2020 (Malabar Naval Exercise 2020) का दूसरा चरण 17 नवंबर से शुरू हो रहा है। मंगलवार से शुरू हो रहा यह अभ्यास 20 नवंबर 2020 तक उत्तरी अरब सागर में किया जाएगा। हाल ही में संपन्न हुए प्रथम चरण के अभ्यास के तालमेल को आगे बढ़ाते हुए, जो कि 03 से 06 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया गया था। वहीं, दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेनाओं के बीच बढ़ती जटिलता के समन्वित संचालन शामिल होंगे।
नौसेना मालाबार अभ्यास 2020 का दूसरा चरण भारतीय नौसेना के विक्रमादित्य कैरियर बैटल ग्रुप (Vikramaditya Carrier Battle Group) और यूएस नेवी के निमित्ज कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (Nimitz Carrier Strike Group) के आसपास केंद्रित संयुक्त ऑपरेशन का गवाह बनेगा। भाग लेने वाले नौसैनिकों के जहाजों, पनडुब्बी और विमानों के साथ दो वाहक अगले चार दिनों दिनों तक अभियानों में लगे रहेंगे।