तीन दिवसीय  विष्णु यज्ञ की निकली कलश यात्रा मां काली जी में भरे गए घट

तीन दिवसीय  विष्णु यज्ञ की निकली कलश यात्रा मां काली जी में भरे गए घट


 फतेहपुर/ अमौली| क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुढवां में तीन दिवसीय विष्णु यज्ञ की कलश शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई| गांव के ब्रह्म देव आश्रम में होने वाली तीन दिवसीय यज्ञ में यज्ञ आचार्य राजन शुक्ल ने वैदिक विधि से आश्रम परिसर में पूजन कराया|  यज्ञ के मुख्य यजमान प्रेम चंद्र शुक्ला एवं श्रीमती प्रभा शुक्ला ने आश्रम परिसर के सभी देवताओं का पूजन  किया एवं इसके पश्चात शोभा यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली| समस्त नगर में भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा मां काली जी आश्रम पहुंची जहां पर वैदिक विधि से वरुण पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया| मां काली जी में होने वाले वार्षिक कार्यक्रम अध्यात्मिक महोत्सव कि समिति द्वारा समस्त श्रद्धालु भक्तजनों एवं कन्याओं को जलपान प्रसाद ग्रहण कराया गया| इसके पश्चात सभी कन्याओं ने मां काली जी आश्रम में अपने कलशो में जल भरकर पुनः यज्ञशाला ब्रह्म देव आश्रम पहुंची जहां पर वैदिक आचार्यों द्वारा कलश प्रतिष्ठित कराए गए| वरुण पूजन के कार्यक्रम में उपाचार्य दीपक तिवारी उमाशंकर दीक्षित विमल शास्त्री सहित 8 ब्राह्मणों ने मंत्रों से आश्रम परिसर को गुंजायमान कर दिया| इस मौके पर राजेश सचान रविकांत सचान गंगाधर शुक्ल सुभाष सचान मैयादीन सैनी सुरेश उमराव अश्वनी यादव वंशगोपाल एवं टीवी इंडिया 24 के जिला संवाददाता संजय शुक्ला (बुढन्दा) सहित सैकड़ों भक्तगण मौजूद रहे|


टिप्पणियाँ