98 वर्ष पुरानी रामलीला में दूसरे दिन हुआ अजगव का खंडन

 98 वर्ष पुरानी रामलीला में दूसरे दिन हुआ अजगव का खंडन



अमौली (फतेहपुर)| विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत न्योरी जलालपुर में ऐतिहासिक रामलीला का पंच दिवसीय कार्यक्रम जोर शोर से चल रहा है| पिछली रात्रि कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में विशाल धनुष यज्ञ का आयोजन किया गया| कार्यक्रम में उत्तर भारत के सुविख्यात कलाकारों का संयोजन उत्तर प्रदेश के सुविख्यात लक्ष्मण अभिनेता सुरेश त्रिपाठी जन्मस्थली न्योरी जलालपुर के द्वारा किया गया| दूसरे दिन मध्यान्ह 11:00 बजे तक परशुराम की भूमिका में पंडित सर्वेश द्विवेदी झलोखर एवं लक्ष्मण की भूमिका में रविकांत मिश्र(छुन्ना)बनी का तीखा संवाद चला| ग्रामीण बुजुर्ग मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मोहम्मद रमजान मियां ने बताया कि यह कार्यक्रम सन 1923 अर्थात अंग्रेजों के शासनकाल से अनवरत चला आ रहा है| इस कार्यक्रम की नींव गांव के ही बैजूदादा बंसीदादा नंदकिशोर विश्वकर्मा इमामबख्श शेख शिवबालक सुखदेव जनार्दन एवं सुविख्यात लक्ष्मण अभिनेता सुरेश त्रिपाठी के पूज्य पिता श्री के कर कमलों से हुई थी| विश्वस्त सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की प्रथम ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन इस ग्राम पंचायत में होता है जो लगभग कार्यक्रम की शताब्दी छू रहा है| कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण एवं क्षेत्रीय दर्शकों का रामलीला अध्यक्ष रजोल तिवारी ने आभार प्रकट किया| इस मौके पर अध्यक्ष  रजोल तिवारी के साथ कोषाध्यक्ष शीलू गुप्ता रमजान खान डॉक्टर रामू पाल धर्मेंद्र तिवारी अंकेश शुक्ला रज्जू पांडे दिनेश अवस्थी पारस तिवारी मोनू लक्ष्मण रोहित अवस्थी (झलोखर) सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे|

टिप्पणियाँ