कांग्रेसियों ने हरदौल पुर गांव में किसानों के साथ बैठकर की बातचीत
फतेहपुर।मलवा विकास खण्ड के हरदौलपुर गाव मे काग्रेसियो ने किसानो के साथ बैठकर वार्ता की।प्रदेश सचिव कांग्रेस नेता अभिमन्यु सिंह ने कहा सरकार द्वारा पारित कृषि बिल पर देशभर के किसान आन्दोलित हैं।सरकार का तानाशाही रवैया अब ज्यादा बर्दाश्त नही किया जायेगा।गाव मे लगी चौपाल मे किसान से इस काले बिल पर चर्चा किया।किसानों ने के बिल के खिलाफ अपना आक्रोश दर्ज कराया एवं सड़कों पर उतरकर किसान बिल का विरोध करने की बात कही।चौपाल में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक, प्रदेश सचिव एवं प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष कल्याण सिंह,अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष बाबर खान एवं ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र पाण्डेय सहित पार्टी के नेतागण उपस्थित रहे।