रोजाना के आहार में एक एवोकैडो को शुमार करके आंतों की सेहत का ख्याल रखने में मिल सकती मदद

 रोजाना के आहार में एक एवोकैडो को शुमार करके आंतों की सेहत का ख्याल रखने में मिल सकती मदद



(न्यूज़)।अपने रोजाना के आहार में एक एवोकैडो को शुमार करके आंतों की सेहत का ख्याल रखने में मदद मिल सकती है।इलिनोइस विश्वविद्यालय के एक हालिया अध्ययन से यह बात पता चली है।एवोकैडो फाइबर से भरपूर स्वस्थ आहार है और इसमें मोनोअनसैचुरेटेड वसा अच्छी मात्रा में होती है।हालांकि,यह स्पष्ट नहीं था कि एवोकैडो आंतों में जीवाणुओं को कैसे प्रभावित करता है।मुख्य अध्ययन करता एवं पोषण विज्ञान विभाग में स्नातक छात्र शेरोन थॉम्पसन का कहना है कि हम यह जानते हैं कि एवोकैडो खाने से पेट भरे होने का एहसास होता है और इससे रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है,लेकिन हमें यह पर नहीं पता था कि यह पेट के माइक्रोब्स को प्रभावित करता है।यह अध्ययन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित हुआ है।

टिप्पणियाँ