स्थानांतरित डीजे ओम प्रकाश त्रिपाठी को समारोहपूर्वक दी गई विदाई

 स्थानांतरित डीजे ओम प्रकाश त्रिपाठी को समारोहपूर्वक दी गई विदाई



फतेहपुर। स्थानांतरित जिला जज ओम प्रकाश त्रिपाठी को आज यहां दीवानी न्यायालय परिसर में समारोहपूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान श्री त्रिपाठी ने फतेहपुर में अपने कार्यकाल के दौरान की कुछ प्रमुख अनुभव साझा किए। उन्होंने न्याय और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े संदर्भों पर भी चर्चा की। इस दौरान प्रमुख रुप से प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट विजय शंकर उपाध्याय, एडीजे अजय कुमार, पारुल वर्मा, नवनीत गिरी, रवि करन सिंह,  जैद मुजफ्फर, अभिनव उपाध्याय, सिविल जज सीनियर डिविजन आनंद मिश्रा, मुख्य दंडाधिकारी प्रशांत शुक्ला आदि न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं न्यायालय के कर्मचारी मौजूद रहे। ज्ञातव्य रहे कि जिला जज ओम प्रकाश त्रिपाठी को इसी पद पर बनारस भेजा गया है जिन्हे आज विदाई दी गई।

टिप्पणियाँ